IPL 2024: Punjab Kings ने बनाया टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कोलकाता के खिलाफ रोमांचक रहा मुकाबला

खबरे |

खबरे |

IPL 2024: Punjab Kings ने बनाया टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कोलकाता के खिलाफ रोमांचक रहा मुकाबला
Published : Apr 27, 2024, 10:12 am IST
Updated : Apr 27, 2024, 10:12 am IST
SHARE ARTICLE
IPL 2024 PBKS vs KKR punjab kings beat kkr by8 wickets PBKS made biggest record in T20 history
IPL 2024 PBKS vs KKR punjab kings beat kkr by8 wickets PBKS made biggest record in T20 history

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 24 छक्कों से 262 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।

IPL 2024 PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2024 में टी20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य (262 रन ) हासिल कर इतिहास रच दिया. सीजन के 42वें मैच में कोलकाता के खिलाफ टीम ने 18.3 ओवर में 2 विकेट पर 262 रन के लक्ष्य का पीछा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया. पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन बनाए।

उमस भरी शाम में ईडन गार्डन्स पर छक्कों और चौकों की बारिश हो रही थी। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 24 छक्कों से 262 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। बेयरस्टो ने 48 गेंद (नाबाद 108 रन) पर शानदार शतक जड़े और उन्हें शशांक सिंह (28 गेंद में नाबाद 68 रन) का पूरा साथ मिला। प्रभसिमरन सिंह ने महज 20 गेंद में 54 रन जड़ दिए।

Punjab Weather Update: पंजाब में आज से बढ़ सकती है किसानों की मुश्किलें, अगले पांच दिनों तक बारिश की चेतावनी

जॉनी बेयरस्टो मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। उन्होंने 48 गेंदों पर 108 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 9 छक्के लगाए. इस लीग में सबसे ज्यादा रन 224 रन का था, जो राजस्थान ने इसी सीजन में कोलकाता के खिलाफ बनाया था।

- मैच से जुड़े रोचक तथ्य

सीजन में 7वीं बार 250 से ज्यादा रन बने।
सीजन में दूसरी बार सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड टूटा है.
पंजाब ने आईपीएल में 28 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं. 

कोलकाता के लिए फिल साल्ट ने 75 रन और सुनील नरेन ने 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए. कप्तान सैम कुरेन और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला.

रनों का पीछा करते हुए प्रभसिमरन सिंह ने भी 20 गेंदों पर 54 रनों का योगदान दिया. जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों पर 108 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही शशांक सिंह ने 28 गेंदों पर 8 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली. कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने  एकमात्र विकेट लिया.

(For more news apart from IPL 2024 PBKS vs KKR punjab kings beat kkr by8 wickets PBKS made biggest record in T20 history, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)  


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ISHRAE ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए कौन से A.C का करें इस्तेमाल

12 Feb 2025 1:13 PM

Giani Harpreet Singh News :''बादल परिवार या बादल की पार्टी ने पंजाब को बचाने का ठेका नहीं लिया''

12 Feb 2025 1:11 PM

Kaka Kotra Interview: किसानों पर विवादित टिप्पणी करने वालों को काका सिंह कोटड़ा का जवाब

12 Feb 2025 1:09 PM

ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਜਿੱਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੈਂਡ-ਵਾਜਿਆਂ ਤੇ ਢੋਲਾਂ 'ਤੇ ਪੈ ਰਹੇ ਭੰਗੜੇ, ਜ਼ੋਰਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ

08 Feb 2025 6:00 PM

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM