पूर्व राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी के विचार आज भी प्रासंगिक : उपेन्द्र कुशवाहा
Published : Feb 28, 2026, 10:49 pm IST
Updated : Feb 28, 2026, 10:49 pm IST
SHARE ARTICLE
श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

रालोमो प्रदेश कार्यालय में मनाई गई डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि समारोह

पटना: भारत के प्रथम राष्ट्रपति, देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी की जीवनी से हम सभी बिहार व देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचारधारा समता और सादगी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत एवं विचार आज भी प्रासंगिक है। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार के पूर्व मंत्री व सांसद राज्यसभा श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं व नेताओं को कही।

इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस श्रद्धांजलि समारोह में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, मोहन यादव, चौधरी बसंत पटेल, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई० स्मृति कुमुद, डॉ० अंजली कुमारी, मनीषा शर्मा, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, योगेन्द्र चौहान, सुशील कुमार, रजनीश कुमार, नीतीश कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, मंटू यादव, राम शरण कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, सुरेश पासवान, संतोष कुशवाहा समेत सैकड़ों लोग प्रमुख थे।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM