दिव्या ने सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन चीन की तान झोंग्यी को भी हराया था
Divya Deshmukh News In Hindi : भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने इतिहास रच दिया है। 19 वर्षीय दिव्या ने जॉर्जिया के बाटुमी में आयोजित FIDE महिला विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। (Chess Prodigy Divya Deshmukh Wins FIDE Women’s World Cup News )
उन्होंने फाइनल में अपनी ही हमवतन और कहीं अधिक अनुभवी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। यह जीत भारतीय शतरंज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि दिव्या इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।(Chess Prodigy Divya Deshmukh Wins FIDE Women’s World Cup News )
बता दें कि भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख का शतरंज का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों क्लासिकल गेम्स ड्रॉ रहे, जिसके बाद विजेता का फैसला रैपिड टाईब्रेकर में हुआ। दिव्या देशमुख ने टाईब्रेकर में कोनेरू हम्पी को 1.5-0.5 से हराकर खिताब जीता।(Chess Prodigy Divya Deshmukh Wins FIDE Women’s World Cup News )
दिव्या ने सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन चीन की तान झोंग्यी को भी हराया था, जो उनकी शानदार फॉर्म और प्रतिभा का प्रमाण है। वहीं दिव्या FIDE महिला विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। जिसके बाद उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है।(Chess Prodigy Divya Deshmukh Wins FIDE Women’s World Cup News )
(For more news apart from Chess Prodigy Divya Deshmukh Wins FIDE Women’s World Cup News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)