19th Asian Games: भारतीय निशानेबाजों ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

खबरे |

खबरे |

19th Asian Games: भारतीय निशानेबाजों ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
Published : Sep 29, 2023, 1:31 pm IST
Updated : Sep 29, 2023, 1:31 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वहीं महिला निशानेबाजों ने भी अपना दबदबा बनाया .

New Delhi: एशियाई खेलों  में भारत का दबदबा जारी है. यहां शुक्रवार को  भारतीय निशानेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता। भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण की तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

वहीं महिला निशानेबाजों ने भी अपना दबदबा बनाया और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में ईशा सिंह, पलक और दिव्या  की भारतीय तिकड़ी ने रजत पदक जीता।

भारतीय पुरुष 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल टीम में ऐश्वर्य तोमर, अखिल श्योराण, स्वप्निल कुसाले ने 1769 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। ऐश्वर्य 591 के साथ शीर्ष पर और स्वप्निल 591 के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश किया।

बता दें कि भारतीय निशानेबाज अब तक एशियाई खेलों में पांच स्वर्ण सहित 15 पदक जीत चुके हैं। वहीं पदक तालिका में भारत 27 पदकों के साथ अब चौथे स्थान पर आ गया है, जिसमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं।


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM