World Rapid Chess : भारत की सविता श्री ने विश्व रैपिड शतरंज में जीता कांस्य पदक

खबरे |

खबरे |

World Rapid Chess : भारत की सविता श्री ने विश्व रैपिड शतरंज में जीता कांस्य पदक
Published : Dec 29, 2022, 10:37 am IST
Updated : Dec 29, 2022, 10:38 am IST
SHARE ARTICLE
World Rapid Chess: India's Savita Shree won bronze medal in World Rapid Chess
World Rapid Chess: India's Savita Shree won bronze medal in World Rapid Chess

सविता को 36वीं वरीयता हासिल थी। उन्होंने 11 दौर की बाजियों में आठ अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अलमाटी (कजाखस्तान) : भारत की 15 वर्षीय महिला इंटरनेशनल मास्टर बी सविता श्री ने बुधवार को यहां फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में महिलाओं के वर्ग में कांस्य पदक जीता। सविता को 36वीं वरीयता हासिल थी। उन्होंने 11 दौर की बाजियों में आठ अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले आठ दौर के बाद उनके 6.5 अंक थे। नौवें दौर में कजाकिस्तान की झांसाया अब्दुमालिक से हारने से सविता शीर्ष दो में जगह नहीं बना पाई।

उन्होंने 10वें दौर में सिंगापुर की कियान्युन गोंग को हराकर वापसी की और अंतिम दौर में कजाखस्तान की दिनारा सदुआकासोवा के साथ बाजी ड्रॉ खेली।

भारत की शीर्ष खिलाड़ी और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कोनेरू हंपी ने भी आठ अंक बनाए लेकिन वह छठे स्थान पर रही। सविता और हंपी के अलावा दो अन्य खिलाड़ियों ने समान आठ-आठ अंक हासिल किए। सविता को हालांकि बेहतर टाईब्रेक स्कोर के कारण तीसरा स्थान मिला।

चीन की तेन झोंग्यी ने प्लेऑफ में सदुआकासोवा को हराकर खिताब जीता।

इस बीच ओपन वर्ग का खिताब विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन ने जीता। भारत के 19 वर्षीय ग्रैंड मास्टर अर्जुन एरिगैसी पांचवें स्थान पर रहे। एरिगैसी ने 13 दौर के मुकाबले का समापन शाखरियार मामेदयारोव (अजरबैजान) को हराकर नौ अंकों के साथ किया। उनके अलावा व्लादिमीर फेडोसेव, व्लादिमीर आर्टेमिएव और रिचर्ड रैपर्ट (हंगरी) ने भी नौ-नौ अंक हासिल किए। भारत के अन्य खिलाड़ियों में निहाल सरीन दसवें, विदित संतोष गुजराती 15वें, सूर्य शेखर गांगुली 20वें और रौनक साधवानी 33वें स्थान पर रहे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM