UK-India Awards: बॉक्सीन चैंपियन मैरी कॉम को मिला ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड’

खबरे |

खबरे |

UK-India Awards: बॉक्सीन चैंपियन मैरी कॉम को मिला ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड’
Published : Jun 30, 2023, 12:57 pm IST
Updated : Jun 30, 2023, 12:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Mary Kom (file photo)
Mary Kom (file photo)

मैरी कॉम ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए अपनी 20 साल की कड़ी मेहनत और मुक्केबाजी को समर्पित अपने जीवन पर बात की।

लंदन : खेल जगत की दिग्गज खिलाड़ी एवं महिला मुक्केबाजी में भारत की पहली ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के विंडसर में वार्षिक यूके-इंडिया अवार्ड्स में ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड’ दिया गया है।

राज्यसभा की पूर्व सदस्य (40) को बृहस्पतिवार रात आयोजित इस भव्य समारोह में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने पुरस्कार दिया। मैरी कॉम ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए अपनी 20 साल की कड़ी मेहनत और मुक्केबाजी को समर्पित अपने जीवन पर बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं 20 साल से मेहनत कर रही हूं.. जीवन में, मुक्केबाजी में बेहद मशक्कत कर रही हूं...यह बहुत मायने रखता है... अपने देश के लिए, अपने परिवार के लिए बलिदान दे रही हूं। मैं वास्तव में इस सम्मान के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’’

ऑस्कर-नामांकित ‘ एलिजाबेथ: द गोल्डन एज’ के निर्माता शेखर कपूर को यूके-इंडिया वीक के हिस्से के रूप में इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) द्वारा आयोजित पुरस्कारों में दोनों देशों में सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ दिया गया।

भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा ‘नेहरू सेंटर’ (लंदन में) को ब्रिटेन और भारत के संबंधों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘यूके-भारत अवार्ड’ दिया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM