Asian Games 2023: भारत ने स्क्वॉश में रचा इतिहास, पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

खबरे |

खबरे |

Asian Games 2023: भारत ने स्क्वॉश में रचा इतिहास, पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Published : Sep 30, 2023, 4:41 pm IST
Updated : Sep 30, 2023, 4:41 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

भारत ने इस तरह लीग चरण में पाकिस्तान से मिली शिकस्त का बदला चुकता किया। 

हांगझोउ :  शीर्ष वरीय भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष टीम स्क्वाश स्पर्धा में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।  दिन के नायक चेन्नई के अभय सिंह रहे जिन्होंने उतार चढ़ाव भरे निर्णायक मैच में गजब का संयम दिखाते हुए नूर जमां को 3-2 से पराजित किया। इस मैच में 25 वर्षीय भारतीय ने दो स्वर्ण पदक अंक बचाये और विजेता रहे। इस जीत के बाद उन्होंने अपना रैकेट हवा में उछाल दिया।  इससे पहले अनुभवी सौरव घोषाल ने मोहम्मद असीम खान पर 3-0 की जीत से भारत को मुकाबले में वापसी करायी क्योंकि महेश मंगावंकर शुरुआती मैच में इकबाल नासिर से इसी अंतर से हार गये थे। 

भारत ने इस तरह लीग चरण में पाकिस्तान से मिली शिकस्त का बदला चुकता किया।  भारत ने इंचियोन 2014 चरण में पुरुष टीम स्क्वाश स्वर्ण पदक जीता था जबकि पाकिस्तान ने पिछला स्वर्ण पदक ग्वांग्झू 2010 में जीता था। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM