खबरे |

खबरे |

Bihar Elections: लोकतंत्र को राहुल गांधी और लालू यादव का परिवार मजाक बना दिया है: सम्राट चौधरी
Published : Nov 10, 2025, 6:52 pm IST
Updated : Nov 10, 2025, 6:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi and Lalu Yadav's family have made a mockery of democracy: Samrat Chaudhary news in hindi
Rahul Gandhi and Lalu Yadav's family have made a mockery of democracy: Samrat Chaudhary news in hindi

‎एनडीए भ्रष्टाचार, अराजकता, रूल ऑफ लॉ से कभी समझौता नहीं कर सकता: सम्राट चौधरी

Bihar News: बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग जंगलराज के रूप में अमावस्या की रात देख चुके हैं, अब पूर्णिमा की रोशनी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार विकास के पथ पर चल रहा है।

‎उन्होंने मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राजद कंफ्यूज भी दिखती है और डिफ्यूज भी है। तेजस्वी यादव को राजद का दूसरा प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे जनवरी से घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। कई बार वे घोषणा पत्र जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि लालू यादव का परिवार लूटने, अराजकता, भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। ये लोग चुनाव हारने के डर से चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं।‎

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राजद कहीं लड़ाई में नहीं दिखता है। महागठबंधन के लोग कंफ्यूज हैं। राहुल गांधी तो अभी से ही वोट चोरी का नारा देने लगे हैं। विकास के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि 2005 से 2020 तक सड़कों को देखा जाए तो जिस बिहार में आठ हजार किलोमीटर सड़क नहीं थी, वहां करीब 1.50 लाख किलोमीटर सड़क बनी है।‎

उन्होंने बिजली, पेयजल, मेडिकल कॉलेज को लेकर  कहा कि यह विकास दिखता है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। गंगा में तब चार पुल थे, आज आठ बन चुके और आठ निर्माणाधीन हैं। उन्होंने अनाज के उत्पादन में वृद्धि को लेकर भी आंकड़ों के जरिए बताया। यह बदला हुआ बिहार है, अब कोई कंफ्यूज है तो उसे कुछ नहीं किया जा सकता है।

‎बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता ने भी तय कर लिया है कि इनसे कुछ नहीं हो सकता। ये लोग जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं कर सकते, ये सिर्फ अपने लिए कर सकते हैं।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पर लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि वे कभी भी मेडिकल कॉलेज के मालिक नहीं हो सकते, कोई ट्रस्टी हो सकता है, मालिक नहीं हो सकते। खुद पर लगे आरोपों को लेकर भी उन्होंने कहा कि इस पर न्यायालय अपना काम कर रही है। 30 साल से ये आरोप लगते रहे हैं।

‎उन्होंने कहा, "मैं लालू यादव के अत्याचार से राजनीति में आया। अगर वे जेल नहीं भेजा होता तो मैं राजनीति में भी नहीं आता."

उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी या लालू यादव का परिवार हो, ये लोकतंत्र को मजाक बनाना चाहते हैं। जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनेगी तो हम अदालत जाकर आग्रह करेंगे कि चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब, बाढ़ घोटाला, अलकतरा घोटाला में जो जमीन जब्त किया गया है, उस पर स्कूल और कॉलेज खोले जाएं।‎

‎उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अराजकता, रूल ऑफ लॉ से कभी समझौता नहीं हो सकता है। बिहार के आम लोगों के लिए एनडीए काम करती रहेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी वे बढ़ चढ़कर मतदान करें और एनडीए सरकार बनाकर बिहार में कानून का राज, विकास को देखते हुए बिहार आगे बढ़ाएं। बिहार और विकसित होगा, बिहार और आगे बढ़ेगा।‎

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पहले लालू यादव पंजीकृत अपराधी हैं। पहले उन्हें जेल में डालें। उन्होंने तेजस्वी यादव के बिना नाम लिए कहा कि उन्हें जिस चीज का हिसाब लेना है, कल 11 बजे इसी हॉल में आ जाएं, जिस भी मुद्दे पर जवाब लेना है, जवाब देंगे।

‎उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे रहेंगे। इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

‎इस प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी एवं विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित रहे।

(For more news apart from Rahul Gandhi and Lalu Yadav's family have made a mockery of democracy: Samrat Chaudhary news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM