नीतीश कुमार के नेतृत्व की वर्तमान सरकार हर स्तर पर विफल :पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी

खबरे |

खबरे |

नीतीश कुमार के नेतृत्व की वर्तमान सरकार हर स्तर पर विफल :पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी
Published : Mar 13, 2023, 4:21 pm IST
Updated : Mar 13, 2023, 4:21 pm IST
SHARE ARTICLE
The current government led by Nitish Kumar has failed at every level: Former Deputy Chief Minister Renu Devi
The current government led by Nitish Kumar has failed at every level: Former Deputy Chief Minister Renu Devi

उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेश की जनता कुशासन से त्राहि-त्राहि कर रही है।

पटना  : पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बिक्रम विधान सभा अंतर्गत नौबतपुर में अल्पकालीन विस्तारक, बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिलाध्यक्ष धमेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व की वर्तमान सरकार हर स्तर पर विफल हो चुकी है और सरकार सिर्फ घोटालेबाजों को बचाने में लगी है। समस्त प्रदेश की जनता कुशासन से त्राहि-त्राहि कर रही है।

प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गया है तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आज भी राज्य में  PM मोदी  के नेतृत्व की केंद्र सरकार सड़क निर्माण आदि को लेकर तत्पर है और ऐसी अनेकों परियोजनाएं राज्य भर में चल रही हैं। बुरे दौर से गुजर रही राज्य की जनता के साथ भाजपा के कार्यकर्ता खड़े हैं।

रेणु देवी ने आगे कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख तथा बूथ कमिटी बनाकर समर्पित भाव से कार्य करते हुए संगठन को मज़बूत बनाना है, ताकि आगामी लोक सभा एवं विधान सभा चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करते हुए केंद्र और प्रदेश में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बने। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष धमेन्द्र कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ होते हैं, और उन्हीं से संगठन मजबुत होता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के सभी कार्यक्रम बुथ स्तर पर ही करने का निर्देश दिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिक्रम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल कुमार ने कहा कि बिक्रम विधानसभा के कार्यकर्ताओ में जोश और उत्साह की कमी नही है।कार्यकर्ता एकजुट होकर बुथ स्तर पर काम करें तो हमारी जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने आगे कहा कि बिक्रम विधान सभा के किसान एवं मजदूर समेत क्षेत्र की जनता कुशासन के दर्द से कराह रही है, और उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।कार्यशाला में प्रमुख रूप से विधान सभा प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार,किरण कुमारी, मंटू शर्मा, अखिलेश कुमार,नंदकिशोर शर्मा, राजकिशोर सिंह समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM