मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण
Published : Feb 14, 2026, 9:30 pm IST
Updated : Feb 14, 2026, 9:30 pm IST
SHARE ARTICLE
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मलमास मेला-2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नवादा जिले के नारदीगंज अंचल के मोतनाजे ग्राम के पास अवस्थित गंगाजी राजगृह जलाशय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जलाशय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंगाजी जल आपूर्ति योजना का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। आपके निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से इस जलाशय के चारों ओर लोहे की जाली लगाई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगाजी जल आपूर्ति योजना के तहत गयाजी, बोधगया, नवादा और राजगीर में लोगों को गंगाजी का पानी शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों को शुद्ध पानी निरंतर उपलब्ध कराते रहें, इसमें किसी प्रकार की कोई रुकावट न हो। इस जलाशय परिसर को व्यवस्थित, साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखें।

इसके पश्चात् चात् मुख्यमंत्री ने नालंदा नालंदा जिले के राजगीर में गृद्धकूट भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गृद्धकूट भवन से होते हुए नये रोप-वे का जायजा लिया और वहां पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करते रहें ताकि यहां आनेवाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजगीर इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर में मलमास मेला-2026 की तैयारियों की जानकारी ली। नालंदा के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को मलमास मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

1

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मलमास मेला-2026 की बेहतर ढंग से तैयारी करें। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उन्हें कोई असुविधा न हो इसका ख्याल रखें। मलमास मेला का आयोजन पूरे एक माह तक होता है। यहां आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवासन, पेयजल, साफ-सफाई सहित बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल के साथ-साथ घाट की साफ-सफाई का प्रबंध बेहतर रखें। मलमास मेला में काफी संख्या में लोग पहुँचते हैं। लोगों को आवागमन में असुविधा न हो इसके लिये राजगीर आने वाले हर रास्ते को दुरुस्त रखें। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसे ध्यान में रखते हुए उनके आवासन, चिकित्सा, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध रखें। प्रशिक्षित पुलिस बलों की मुस्तैदी मेला परिसर में रखें ताकि स्थिति नियंत्रित रहे और लोग सुरक्षित रहें।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक श्री कौशल किशोर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेंद्र राणा, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री क्षत्रनील सिंह, नालंदा जिला के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, नवादा जिला के जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश, नालंदा जिला के पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी, नवादा जिला के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM