लालू परिवार को जमानत मिलने पर राजद नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर किया खुशी का इजहार
Published : Mar 15, 2023, 4:55 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 4:55 pm IST
SHARE ARTICLE
RJD leaders expressed happiness by feeding each other sweets after Lalu family got bail
RJD leaders expressed happiness by feeding each other sweets after Lalu family got bail

राजद नेताओं ने कहा आज सत्य की जीत हुई है।

पटना (संवाददाता) : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को जमानत मिलने पर पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन सभी को जमानत मिलने से करोड़ो जनता के विश्वास की जीत हुई है। आम लोगों का जो विश्वास रहा है उस संकल्प को और मजबूती मिलेगी। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नही। आज सत्य की जीत हुई है। सत्यमेव जयते।

जमानत मिलने की खुशी में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजद नेताओं-कार्यकर्ताओं ने राजद कार्यालय में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद को शुरू से ही न्याय और न्यायपालिका पर विश्वास रहा है और आज जमानत मिलना करोड़ों लोगों की दुआ, प्रार्थना और विश्वास का प्रतिफल है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, बीनू यादव, शक्ति सिंह यादव एजाज अहमद, राजेश यादव, भाई अरुण कुमार, कुमार राहुल सिंह, निर्भय कुमार अंबेडकर, डॉ उर्मिला ठाकुर, प्रमोद कुमार राम, विजय यादव, गुलाम रब्बानी, सारिका पासवान, अशोक गुप्ता, प्रवीण शर्मा, उमेश पंडित, श्रवण कुशवाहा सहित बडी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM