Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा तय, दिसंबर में पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
Published : Oct 3, 2025, 5:02 pm IST
Updated : Oct 3, 2025, 5:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Russian President Putin's India visit news in hindi
Russian President Putin's India visit news in hindi

रूसी राष्ट्रपति दिसंबर की शुरुआत में अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आएंगे

Putin's India Visit News in Hindi : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। पुतिन ने खुद इस दौरे की पुष्टि की है, जो वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए होगा। उनके 5 और 6 दिसंबर को भारत में रहने की संभावना है, हालांकि अभी तक तारीखों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस दौरान दोनों नेता रक्षा, ऊर्जा और व्यापारिक सहयोग पर चर्चा करेंगे। पुतिन की यह यात्रा चार साल बाद हो रही है, जब आखिरी बार 2021 में दोनों देशों के बीच अहम समझौते हुए थे।

89989

पुतिन ने कहा, 'भारत के लोग हमारे साथ संबंधों को नहीं भूलते, ऐसा मेरा मानना है। करीब 15 साल पहले, हमने (रूस और भारत) विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी, और दोनों देशों के संबंधों का यही सबसे अच्छा वर्णन है। प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत समझदार नेता हैं जो पहले अपने देश के बारे में सोचते हैं. भारत के साथ आर्थिक सहयोग को मजबूत करना रूस की प्राथमिकता है.'

पुतिन ने भारत और चीन पर रूस से ऊर्जा आयात कम करने के लिए अमेरिकी दबाव पर भी बात की. उन्होंने तर्क दिया कि दोनों एशियाई देशों, जो मास्को के सबसे बड़े तेल खरीदार हैं, पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने की कोई भी कार्रवाई तेल के वैश्विक कीमतों को बढ़ाएगी और इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'यहां कोई राजनीतिक पहलू नहीं है; यह विशुद्ध रूप से आर्थिक गणना है.'

ttye

यह भारत और रूस के बीच एक लंबे समय से चली आ रही एक व्यवस्था है, जिसके तहत भारतीय प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति दोनों देशों में बारी-बारी से वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित करते हैं ताकि द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा होती रहे. दोनों देशों के बीच अब तक 22 ऐसे शिखर सम्मेलन हो चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल जुलाई में, रूसी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता के लिए मास्को का दौरा किया था.

(For more news apart from Russian President Putin's India visit news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

Tags: pm modi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM