
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वलारमथी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिक एन वालारमथी का निधन हो गया है. शनिवार शाम चेन्नई में उनका निधन हो गया. वह चंद्रयान-3 मिशन का खास हिस्सा थी. वह वलारमथी ही थीं, जिन्होंने श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती में अपनी आवाज दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वलारमथी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उन्होंने राजधानी चेन्नई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिकों ने दुख जताया है।
उनके निधन पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक वेंकटकृष्णा ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा से इसरो के आने वाले मिशनों में वलारमथी मैडम की आवाज नहीं सुनाई देगी. चंद्रयान 3 उनकी काउंटडाउन थी। वह तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली थी।
आपको बता दें कि चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-3 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरा था। चंद्रयान-3 का रोवर 'प्रज्ञान' चंद्रमा की सतह पर अपना मिशन पूरा कर चुका है और अब निष्क्रिय (स्लीप मोड) मोड में चला गया है।