Republic Day 2024: निर्वाचन आयोग की झांकी में दिखी भारत के चुनावी प्रक्रिया की ताकत
Republic Day 2024: निर्वाचन आयोग की झांकी में दिखी भारत के चुनावी प्रक्रिया की ताकत
Published : Jan 26, 2024, 1:06 pm IST
Updated : Jan 26, 2024, 1:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Republic Day 2024: The strength of India's electoral process seen in the Election Commission's tableau
Republic Day 2024: The strength of India's electoral process seen in the Election Commission's tableau

झांकी के सामने स्याही लगी एक उंगली को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का एक बटन दबाते हुए दिखाया गया।

 Republic Day 2024, The strength of India's electoral process seen in the Election Commission's tableau: गणतंत्र दिवस की परेड में शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर निर्वाचन आयोग की झांकी निकाली गई जिसमें ‘‘भारत-लोकतंत्र की जननी’’ का चित्रण किया गया। लोकसभा चुनाव को लोगों और सामग्री की आवाजाही के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया माना जाता है। इस झांकी में देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, सुलभ और भागीदारीपूर्ण चुनावों के संचालन को दर्शाया गया।

झांकी के सामने स्याही लगी एक उंगली को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का एक बटन दबाते हुए दिखाया गया। इसमें लोकसभा चुनाव के बड़े स्तर को भी दर्शाने का प्रयास किया गया जो कुछ महीने बाद होने वाला है। लोकसभा चुनाव में लगभग 96 करोड़ लोग 12 लाख मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालने के पात्र होंगे। मतदान कराने के लिए करीब डेढ़ करोड़ कर्मी तैनात किये जायेंगे।

झांकी में देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक कतार में खड़े दिखाया गया है। झांकी के पिछले हिस्से में ‘‘कोई मतदाता न छूटे’’ की दिशा में चुनाव आयोग के प्रयास को प्रदर्शित किया गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM