Lok Sabha Election 2024: गुजरात में 25 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी ने भी डाला वोट

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Election 2024: गुजरात में 25 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी ने भी डाला वोट
Published : May 7, 2024, 9:42 am IST
Updated : May 7, 2024, 9:43 am IST
SHARE ARTICLE
Voting continues for 25 Lok Sabha seats in Gujarat PM Modi cast his vote
Voting continues for 25 Lok Sabha seats in Gujarat PM Modi cast his vote

राज्य में 50,788 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम छह बजे समाप्त होगा।

Lok Sabha Election 2024: गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 25 और राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 50,788 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम छह बजे समाप्त होगा।

प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में अनियमितता के कारण कांग्रेस के नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद सूरत लोकसभा सीट पर मुकेश दलाल के निर्विरोध जीतने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले ही इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार कुल 4.97 करोड़ मतदाता राज्य में एक चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में 50,788 मतदान केंद्रों पर मतदान करने के पात्र हैं।

PM Modi Viral Video: 'खुद को डांस करता देख मजा आया', जब PM मोदी ने अपने डांस का एडिटेड वीडियो किया पोस्ट
  
पीएम मोदी ने भी डाला वोट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पीएम मोदी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में स्थित निशान पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपना वोट डाला।

जब प्रधानमंत्री मोदी मतदान केंद्र पर पहुंचे तो केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह वहां मौजूद थे। बता दे कि शाह गांधीनगर सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

(For more news apart from Lok Sabha Election 2024 Voting continues for 25 Lok Sabha seats in Gujarat PM Modi cast his vote, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Tags: pm modi

Location: India, Gujarat, Gandhinagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM