जी20: अहमदाबाद में ‘अर्बन-20 सिटी शेरपा’ बैठक शुरू

खबरे |

खबरे |

जी20: अहमदाबाद में ‘अर्बन-20 सिटी शेरपा’ बैठक शुरू
Published : Feb 9, 2023, 1:41 pm IST
Updated : Feb 9, 2023, 1:41 pm IST
SHARE ARTICLE
G20: 'Urban-20 City Sherpa' meeting begins in Ahmedabad
G20: 'Urban-20 City Sherpa' meeting begins in Ahmedabad

भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत, गुजरात में आयोजित किया जा रहा जी20 का यह तीसरा कार्यक्रम है।

अहमदाबाद (गुजरात) :‘अर्बन-20 सिटी शेरपा’ की दो दिवसीय बैठक आज यानी बृहस्पतिवार को यहां शुरू हुई, जिसका मकसद शहरों के बीच एकजुटता को बढ़ावा देना है ताकि जी-20 के समग्र उद्देश्यों के साथ तालमेल बैठाया जा सके। भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत, गुजरात में आयोजित किया जा रहा जी20 का यह तीसरा कार्यक्रम है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय और अहमदाबाद नगर निगम दो दिवसीय शुरुआती बैठक आयोजित कर रहे हैं, जिसमें ‘यू20’ के लिए पहचाने गए शहरों के शेरपा हिस्सा लेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद एक मसौदा विज्ञप्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा जिसे इस साल जुलाई में महापौर शिखर सम्मेलन के दौरान संभवत: जारी किया जाएगा।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शहरों के सतत विकास पर चर्चा करने के लिए इस दो दिवसीय आयोजन में 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शहरों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

अर्बन-20 (यू20), जी20 के कार्य समूहों में से एक है जो जी20 देशों के शहरों के लिए जलवायु परिवर्तन, सामाजिक समावेश, निरंतर गतिशीलता, किफायती आवास और शहरी बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण सहित शहरी विकास के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की सुविधा के लिए एक मंच प्रदान करता है और सामूहिक समाधानों का प्रस्ताव करता है।

भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत, यूनेस्को विश्व विरासत शहर अहमदाबाद, यू20 दौर की मेजबानी कर रहा है। सी40 (जलवायु 40) और संयुक्त शहर और स्थानीय सरकारों (यूसीएलजी) के साथ शहरी मुद्दों पर अहमदाबाद के दो अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी हिमायती समूह नौ-10 फरवरी को शेरपाओं की आरंभिक बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। शहरी विकास के मुद्दों पर विषयगत चर्चा और अन्‍य कार्यक्रम जुलाई 2023 में यू20 महापौर शिखर सम्मेलन के साथ समाप्त होंगे।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM