अहमदाबाद में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर हमले की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

अहमदाबाद : नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में विस्फोट करने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Oct 11, 2023, 1:30 pm IST
Updated : Oct 11, 2023, 1:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Narendra Modi Stadium (file photo)
Narendra Modi Stadium (file photo)

आरोपी ने कथित तौर पर एक ईमेल भेजकर दावा किया था कि स्टेडियम में विस्फोट होगा।

अहमदाबाद : अहमदाबाद अपराध शाखा ने शहर के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर हमले की धमकी देने वाला ईमेल भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया गया है। उसकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को क्रिकेट के विश्व कप का एक मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर एक ईमेल भेजकर दावा किया था कि स्टेडियम में विस्फोट होगा। हालांकि, उन्होंने इसे विस्तारपूर्वक नहीं बताया।आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल राजकोट के बाहरी इलाके में रहता है। अधिकारी ने कहा, "उसने अपने फोन से एक संक्षिप्त मेल भेजा था और उसमें उसका नाम भी था। उसकी कोई आपराधिक पृष्टभूमि नहीं है।" अहमदाबाद पुलिस ने पहले कहा था कि 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान विश्व कप क्रिकेट मैच के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।.

भारत-पाक मैच के मद्देनजर स्टेडियम में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि गुजरात पुलिस, एनएसजी, आरएएफ और होम गार्ड सहित विभिन्न एजेंसियों के 11,000 से अधिक कर्मियों को 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान अहमदाबाद में और नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में तैनात किया जाएगा।.

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM