भारत को प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से जी20 की अध्यक्षता मिली: गुजरात विस में भाजपा

खबरे |

खबरे |

भारत को प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से जी20 की अध्यक्षता मिली: गुजरात विस में भाजपा
Published : Sep 15, 2023, 10:13 am IST
Updated : Sep 15, 2023, 10:13 am IST
SHARE ARTICLE
 Gujarat Assembly(file photo)
Gujarat Assembly(file photo)

पूरी दुनिया अब भारत की प्रशंसा कर रही है।

गांधीनगर: गुजरात विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पेश एक प्रस्ताव में बृहस्पतिवार को कहा गया कि भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से जी20 की अध्यक्षता मिली।

यह प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस ने यह कहकर सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की कि भारत को अपनी बारी के हिसाब से जी20 की अध्यक्षता मिली और भाजपा को अपनी राजनीति के लिए विदेश नीति का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

मानसून सत्र के दूसरे दिन सहकारिता राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने यह प्रस्ताव पेश किया।.

इसमें कहा गया, ‘‘दिल्ली में हाल में हुए शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने भी कहा कि भारत की अध्यक्षता ने यह साबित किया है कि जी20 दुनिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने में सक्षम है। पूरी दुनिया अब भारत की प्रशंसा कर रही है। भारत एक नए युग में प्रवेश कर रहा है जब हम पहले ही अमृतकाल में हैं जो गुजरात तथा भारत दोनों के लिए गर्व की बात है।’’.

Location: India, Gujarat, Gandhinagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM