गुजरात ने चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश से लगी सीमाओं पर कड़ी की सुरक्षा

खबरे |

खबरे |

गुजरात ने चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश से लगी सीमाओं पर कड़ी की सुरक्षा
Published : Oct 21, 2023, 5:23 pm IST
Updated : Oct 21, 2023, 5:23 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

गुजरात के पांच जिलों- बनासकांठा, साबरकांठा, अरवल्ली, दाहोद और महिसागर की सीमाएं राजस्थान के साथ लगी हैं, ...

अहमदाबाद : गुजरात ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों राज्यों से लगी अपनी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि असामाजिक तत्वों के साथ-साथ अवैध हथियारों, मादक पदार्थ, जाली मुद्रा और ऐसी अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही को रोकने के लिए दोनों राज्यों की सीमा से लगे गुजरात के जिलों में 48 अंतरराज्यीय चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।

गुजरात के पांच जिलों- बनासकांठा, साबरकांठा, अरवल्ली, दाहोद और महिसागर की सीमाएं राजस्थान के साथ लगी हैं, और दो जिलों दाहोद और छोटा उदेपुर की सीमाएं मध्य प्रदेश से लगी हैं। सरकार ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) शमशेर सिंह के निर्देश पर, 48 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 37 राजस्थान और 11 मध्य प्रदेश से लगी सीमाओं पर हैं।

राज्य सरकार ने कहा कि सीमाओं पर तैनात पुलिस अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी तथा अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी को रोकेगी।

दोनों राज्यों की सीमा से लगे गुजरात के जिलों के जिलाधिकारियों को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 135 (सी) के तहत मतदान के दिन और उससे एक दिन पहले शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ की बिक्री पर प्रतिबंध का सख्ती से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

गुजरात में शराब की बिक्री, निर्माण और उपभोग पर प्रतिबंध लगाने वाला एक सख्त कानून है। निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में 7-30 नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव होंगे। सभी राज्यों के लिए मतगणना तीन दिसंबर को होगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान में क्रमश: 17 नवंबर और 25 नवंबर को मतदान होगा।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM