Chandipura Virus News: गुजरात में चांदीपुरा वायरस के 13 नए संदिग्ध मामले सामने आए, पांच मौतें

खबरे |

खबरे |

Chandipura Virus News: गुजरात में चांदीपुरा वायरस के 13 नए संदिग्ध मामले आए सामने, पांच मौतें
Published : Jul 22, 2024, 12:16 pm IST
Updated : Jul 22, 2024, 12:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandipura Virus News 13 new suspected cases of Chandipura virus reported in Gujarat, five deaths
Chandipura Virus News 13 new suspected cases of Chandipura virus reported in Gujarat, five deaths

सभी संदिग्ध मामलों के नमूने जांच के लिए एनआईवी भेजे गए हैं।

Chandipura Virus News: गुजरात में रविवार को चांदीपुरा वायरस के 13 नए संदिग्ध मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। नवीनतम मामलों के साथ राज्य में अब तक पुष्ट और संदिग्ध मामलों की कुल संख्या 84 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 32 हो गई है।

अहमदाबाद (दो संक्रमण), अरावली (दो), बनासकांठा (दो), सुरेंद्रनगर (एक), गांधीनगर (एक), खेड़ा (एक), मेहसाणा (एक), नर्मदा (एक), वडोदरा (एक) और राजकोट से (एक) नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि संदिग्ध तौर पर चांदीपुरा वायरस के कारण हुई पांच मौतों में एक-एक महिसागर, खेड़ा और वडोदरा और दो बनासकांठा में हुईं। पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) ने शनिवार को गुजरात में चांदीपुरा वायरस के नौ मामलों की पुष्टि की।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को राज्य में किसी नए मामले की पुष्टि नहीं हुई। सभी संदिग्ध मामलों के नमूने जांच के लिए एनआईवी भेजे गए हैं।

गुजरात में बुधवार को चांदीपुरा वायरस से पहली मौत की सूचना मिली, जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने संभावित संक्रमण का पता लगाने और बीमारी को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय स्तर पर दैनिक निगरानी करने के निर्देश जारी किए।

बयान के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगभग 19,000 घरों में निगरानी की है और प्रभावित क्षेत्रों में 1.16 लाख घरों में पाउडर का छिड़काव किया है। बयान के मुताबिक हर एक मामले की जांच त्वरित प्रतिक्रिया टीम द्वारा की जा रही है और लोगों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।(pti)

(For More News Apart from Chandipura Virus News 13 new suspected cases of Chandipura virus reported in Gujarat, five deaths, Stay Tuned To Rozana Spokesman)


 

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM