Gujarat News: सुरेंद्रनगर में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर, चार महिलाओं की मौत, 16 घायल

खबरे |

खबरे |

Gujarat News: सुरेंद्रनगर में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर, चार महिलाओं की मौत, 16 घायल
Published : Nov 26, 2024, 11:43 am IST
Updated : Nov 26, 2024, 11:43 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat Surendranagar van truck accident 4 women killed News In Hindi
Gujarat Surendranagar van truck accident 4 women killed News In Hindi

टक्कर के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Gujarat Surendranagar van and truck accident Four women killed, 16 injured News In Hindi: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक पिकअप वैन और ट्रक की आपस में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई तथा 16 अन्य यात्री घायल हो गए।स्थानीय थाने के पुलिस निरीक्षक आई. बी. वाल्वी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे चोटिला के पास हुई।

वाल्वी ने बताया कि वैन में 20 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

 वैन जिले के लिंबडी तालुका के शियानी गांव से सोमनाथ जा रही थी और विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक सड़क के किनारे एक होटल के पास रुकने के लिए दाहिनी ओर मुड़ रहा था। इस दौरान उनकी आपस में टक्कर हो गई।

वाहन में सवार होकर पीड़ित अपने पूर्वजों के लिए एक धार्मिक अनुष्ठान ‘पितृ तर्पण’ करने के वास्ते सोमनाथ जा रहे थे। दुर्घटना में घायल हुए 16 यात्रियों का राजकोट सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मृतकों की पहचान मगजीबेन रेथारिया (72), गलालबेन रेथारिया (60), मंजूबेन रेथारिया (65) और गौरीबेन रेथारिया (68) के रूप में हुई है।(pti)

(For More News Apart From Gujarat Surendranagar van and truck accident Four women killed News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)


 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM