मोहन भागवत ने अहमदाबाद में स्थानीय आरएसएस नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक में लिया भाग

खबरे |

खबरे |

मोहन भागवत ने अहमदाबाद में स्थानीय आरएसएस नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक में लिया भाग
Published : Sep 29, 2023, 6:36 pm IST
Updated : Sep 29, 2023, 6:36 pm IST
SHARE ARTICLE
photo-pti
photo-pti

भागवत और स्थानीय आरएसएस नेताओं के बीच तीन दिन में बंद कमरे में होने वाली कई बैठकों में से यह पहली बैठक थी।

अहमदाबाद : गुजरात के दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को अहमदाबाद के मणिनगर इलाके में राज्य आरएसएस के मुख्यालय में एक संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। आरएसएस गुजरात के मीडिया प्रभारी विजय ठाकर द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भागवत और स्थानीय आरएसएस नेताओं के बीच तीन दिन में बंद कमरे में होने वाली कई बैठकों में से यह पहली बैठक थी।

ठाकर ने कहा, ‘‘29 सितंबर से एक अक्टूबर तक भागवत अहमदाबाद में आरएसएस की विभिन्न संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान गुजरात में संघ की गतिविधियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।’’ भागवत आरएसएस की संगठनात्मक बैठकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए 26 सितंबर से गुजरात दौरे पर हैं। आरएसएस प्रमुख ने 27 सितंबर को सूरत शहर में अंग दान के क्षेत्र में काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन डोनेट लाइफ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।

ठाकर ने कहा कि आरएसएस प्रमुख ने 28 सितंबर को अहमदाबाद में वाईपीओ (जिसे यंग प्रेसिडेंट्स ऑर्गनाइजेशन के रूप में भी जाना जाता है) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आरएसएस प्रमुख दो अक्टूबर को गुजरात से रवाना हो जाएंगे।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM