मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इसे उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है।
PM Modi Punjab Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (1 फरवरी) लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने यह उद्घाटन जालंधर से वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता हलवारा एयरपोर्ट परिसर में मौजूद रहे।

इससे पहले पंजाब में कुल 6 एयरपोर्ट थे, जिनमें श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमृतसर), शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मोहाली/चंडीगढ़), आदमपुर एयरपोर्ट, बठिंडा एयरपोर्ट, पठानकोट एयरपोर्ट और साहनेवाल एयरपोर्ट (लुधियाना) शामिल हैं।

हलवारा एयरपोर्ट की परिकल्पना मुख्यमंत्री रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की थी। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल में निर्माण कार्य की शुरुआत हुई, और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इसे उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है।

हलवारा एयरपोर्ट के निर्माण में करीब 7 साल का समय लगा। भूमि अधिग्रहण से लेकर एयरपोर्ट के संचालन तक प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, विभिन्न स्तरों पर समस्याओं का समाधान करते हुए अंततः इस एयरपोर्ट को तैयार किया गया।

लुधियाना के साहनेवाल एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन में लगातार दिक्कतें आ रही थीं, जिसके चलते शहर में नए एयरपोर्ट की मांग उठी। आदमपुर एयरपोर्ट के निर्माण के बाद लुधियाना के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने हलवारा में एयरपोर्ट बनाए जाने की मांग की। इस परियोजना को 2018 में मंजूरी मिली थी, जो अब 2026 में पूरी हो गई है।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी दी कि 1 मार्च से लुधियाना और दिल्ली के बीच उड़ानें शुरू होंगी। शुरुआत में दोनों शहरों के बीच रोजाना दो फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी। मांग बढ़ने पर अन्य शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी।
(For more news apart from PM Modi inaugurates Adampur airport, renames it after Guru Ravidas news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)