बेटियों को शिक्षित, स्किल्ड और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
बेटियों को शिक्षित, स्किल्ड और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
Published : Feb 2, 2026, 7:58 pm IST
Updated : Feb 2, 2026, 7:58 pm IST
SHARE ARTICLE
सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी

नालंदा-विक्रमशिला की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन कर रहा है-पटना विमेंस कॉलेज

  • बिहार अपने गौरवशाली शैक्षणिक इतिहास को पुनर्जीवित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है
  • 1940 से शिक्षा की अलख जगाने में पटना विमेंस कॉलेज की अहम भूमिका
  • राज्य के सभी 533 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज बनाएगी एनडीए सरकार
  • बेटियों को शिक्षित, स्किल्ड और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का विशेष फोकस
  • कौशल विकास और स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये तक सहायता

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार अपने गौरवशाली इतिहास को फिर से प्राप्त करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। कभी बिहार में स्थित नालंदा और विक्रमशिला जैसी विश्वविख्यात शिक्षण संस्थाओं ने पूरी दुनिया को ज्ञान की राह दिखाई थी। आज उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य पटना विमेंस कॉलेज जैसी संस्थाएं कर रही हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी पटना विमेंस कॉलेज में आयोजित एनुअल डे समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पटना विमेंस कॉलेज बिहार में शिक्षा की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस कॉलेज में हजारों छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं और यहां से निकलकर बिहार की बेटियां न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान और ध्यान की भूमि रही है। भगवान गौतम बुद्ध को इसी धरती पर ज्ञान की प्राप्ति हुई और देश-विदेश से लोग यहां ज्ञान प्राप्ति के लिए आते रहे हैं। वर्ष 1940 से पटना विमेंस कॉलेज जैसी संस्थाएं इस गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। गांव-गांव प्राथमिक और मध्य विद्यालय, प्रत्येक पंचायत में हाई स्कूल स्थापित करने के बाद अब सरकार ने हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज निर्माण करा रही है। इसका उद्देश्य यह है कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं, विशेषकर बेटियों को अपने ही इलाके में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सके और उन्हें पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पंचायत स्तर पर माध्यमिक विद्यालयों को सशक्त किया गया, फिर हाई स्कूल बनाए गए और अब बिहार के सभी 533 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, ताकि उच्च शिक्षा गांवों तक पहुंचे।

श्री चौधरी ने कहा कि एक समय था जब मैट्रिक पास करना ही बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी, फिर इंटर और स्नातक शिक्षा का सपना देखा जाने लगा। आज सरकार का लक्ष्य है कि बिहार की बेटियां शिक्षित, कुशल और आत्मनिर्भर बनें। इसके लिए प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज के साथ-साथ कौशल विकास विश्वविद्यालय के माध्यम से उन्हें स्किल्ड बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से बिहार की बेटियां नए बिहार के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM