PUNJAB: कपूरथला में रिश्वत लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

PUNJAB: कपूरथला में रिश्वत लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Published : Mar 2, 2023, 1:57 pm IST
Updated : Mar 2, 2023, 1:57 pm IST
SHARE ARTICLE
PUNJAB: Two policemen arrested for taking bribe in Kapurthala
PUNJAB: Two policemen arrested for taking bribe in Kapurthala

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़ :  पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में कपूरथला जिले में तैनात एक उप-निरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुल्तानपुर लोधी की फौजी कॉलोनी की निवासी रजवंत कौर से कथित तौर पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसआई रचपाल सिंह और हेड कांस्टेबल सुखजीत सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता कौर ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने थाने में “अवैध रूप से” हिरासत में रखे गए उसके बेटे को छोड़ने के लिए ढाई लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में 50 हजार रुपए में बात तय हुई।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पैसे लेने के बाद उसके बेटे को छोड़ दिया। सतर्कता ब्यूरो ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM