पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमराई, सो रही राज्य सरकार: अनुराग ठाकुर

खबरे |

खबरे |

पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमराई, सो रही राज्य सरकार: अनुराग ठाकुर
Published : Mar 4, 2023, 6:56 pm IST
Updated : Mar 4, 2023, 6:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Law and order collapse in Punjab, state government sleeping: Anurag Thakur
Law and order collapse in Punjab, state government sleeping: Anurag Thakur

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह सोई हुई सरकार जाग जाएगी और इसकी हनीमून अवधि खत्म हो गई है।

रूपनगर (पंजाब) :  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'एक सरकार' बनने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था 'चरमरा' गई है और उसे 'जागकर' कुछ कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने पिछले महीने अजनाला में हुई घटना की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की, जिसमें स्वयंभू सिख उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथी अपने एक सहयोगी की रिहाई के लिए तलवार और बंदूकें लेकर पुलिस से भिड़ गए थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने ‘आप’ या राष्ट्रीय राजधानी की उसकी सरकार का नाम लिए बिना कहा कि दिल्ली में वे कहते हैं कि पुलिस को उन्हें सौंप दिया जाना चाहिए, “उन्होंने (यहां पंजाब में) पुलिस का क्या कर दिया है।”

'युवा उत्सव-इंडिया@2047' की शुरुआत करने यहां आए ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले एक साल में राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा, “पिछले एक साल में पंजाब के हालात क्या हो गए हैं? जो घटनाएं यहां हुई हैं, वे क्या संकेत देती हैं?''

उन्होंने पूछा, “पंजाब पुलिस की चर्चा पूरे देश में होती थी और आज इसकी चर्चा किसलिए हो रही है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?” ठाकुर ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह सोई हुई सरकार जाग जाएगी और इसकी हनीमून अवधि खत्म हो गई है। इसे अब जाग कर कुछ कदम उठाने चाहिए।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM