Punjab Weather: पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी, कई जगहों पर विज़िबिलिटी ज़ीरो
Punjab Weather: पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी, कई जगहों पर विज़िबिलिटी ज़ीरो
Published : Jan 7, 2026, 12:03 pm IST
Updated : Jan 7, 2026, 12:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Cold wave and dense fog alert issued in Punjab
Cold wave and dense fog alert issued in Punjab

पंजाब के सभी ज़िलों में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और चार ज़िलों में कोल्ड वेव की संभावना है।

Punjab Weather Update: पंजाब के सभी ज़िलों में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि चार ज़िलों में कोल्ड वेव की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मोहाली, नवांशहर, रूपनगर और पटियाला में कोल्ड डे कंडीशन भी बन सकती है। (Cold wave and dense fog alert issued in Punjab news in hindi) 

पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान में भी इसी तरह की गिरावट देखी गई है। बठिंडा में सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, दिन के समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम है। न्यूनतम (रात्रि) तापमान में भी इसी तरह की गिरावट देखी गई है। बठिंडा में सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, दिन के समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है।

बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट चंडीगढ़ में दर्ज की गई, जहां तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रूपनगर में तापमान में 6.2 डिग्री और होशियारपुर में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में अधिकतम तापमान 11.2 से 19.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(For more news apart from Cold wave and dense fog alert issued in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: punjab winter, winter in punjab, cold weather punjab, punjab weather update, punjab temperature, punjab cold wave, dense fog punjab, heavy fog alert, cold day conditions, low visibility punjab, morning fog punjab, imd punjab, orange alert punjab, weather warning punjab, cold wave alert, fog alert today, minimum temperature punjab, maximum temperature drop, below normal temperature, night temperature fall, chilly mornings, amritsar weather, ludhiana temperature, patiala cold wave, bathinda temperature, mohali weather today, chandigarh temperature, rozanaspokesman hindi, पंजाब की सर्दी, पंजाब में ठंड, पंजाब में ठंडा मौसम, पंजाब मौसम अपडेट, पंजाब का तापमान पंजाब में शीतलहर, पंजाब में घना कोहरा, भारी कोहरे का अलर्ट, ठंडे दिन की स्थिति, पंजाब में कम विजिबिलिटी सुबह का कोहरा पंजाब, imd पंजाब, ऑरेंज अलर्ट पंजाब, मौसम की चेतावनी पंजाब, शीतलहर का अलर्ट आज कोहरे का अलर्ट, पंजाब का न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान में गिरावट, सामान्य से कम तापमान रात के तापमान में गिरावट, ठंडी सुबह, अमृतसर का मौसम, लुधियाना का तापमान, पटियाला में शीतलहर, बठिंडा का तापमान, मोहाली का आज का मौसम, चंडीगढ़ का तापमान, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM