पंजाब में अब 14 जनवरी को खुलेंगे स्कूल।
Punjab Schools Holidays:पंजाब में बढ़ती सर्दी और घनी धुंध को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां एक बार फिर बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया कि राज्य के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल अब 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूल 14 जनवरी से सामान्य समयानुसार खुलेंगे।(Punjab School Holidays Extended Till January 13 Due to Cold Wave and Increasing Fog news in hindi)
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दी जानकारी
ਮਾਨਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ.ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ, ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀ ਠੰਡ ਅਤੇ ਧੁੰਦ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ, ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਸਟਾਫ ਦੀ ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ, ਏਡਿਡ, ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ 13 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ…
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) January 7, 2026
इससे पहले प्रदेश में 1 से 7 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गई थीं। लेकिन मौसम में सुधार न होने और लगातार बढ़ती ठंड के कारण सरकार ने छुट्टियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान लगातार गिरा है और सुबह-शाम धुंध की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बच्चों और स्कूल स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
पंजाब सरकार के अनुसार, राज्य में लगातार बढ़ती ठंड और घनी धुंध को ध्यान में रखते हुए, बच्चों और स्कूल स्टाफ के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए राज्य के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जाती हैं। सभी स्कूल अब 14 जनवरी से सामान्य समयानुसार खुलेंगे।
(For more news apart from Punjab School Holidays Extended Till January 13 Due to Cold Wave and Increasing Fog news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)