जम्मू-कश्मीर में परगट सिंह हिरासत में, कहा- हिरासत से लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाया नहीं जा सकता
जम्मू-कश्मीर में परगट सिंह हिरासत में, कहा- हिरासत से लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाया नहीं जा सकता
Published : Feb 14, 2026, 9:16 pm IST
Updated : Feb 14, 2026, 9:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Pargat Singh
Pargat Singh

जम्मू की पुलिस लाइन्स में शांतिपूर्ण और संवैधानिक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए

चंडीगढ/जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के सचिव इंचार्ज और विधायक परगट सिंह को मनरेगा बचाओ संग्राम के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू की पुलिस लाइन्स में शांतिपूर्ण और संवैधानिक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया। परगट सिंह ने हिरासत में जाते हुए कहा - हिरासत से लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने, मनरेगा की सुरक्षा और जेएंडके के लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए मज़बूती से खड़ी रहेगी। 

1

परगट सिंह ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जम्मू-कश्मीर में जम्मू की पुलिस लाइन्स में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को आज मनरेगा बचाओ संग्राम और हमारी रियासत, हमारा हक के तहत लोकतांत्रिक मांगें उठाते समय गवर्नर हाउस की तरफ बढ़ रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शन के अहिंसक होने के बावजूद, हममें से कई लोगों को ज्वेल चौक पर हिरासत में लिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र की आवाज को दबाने से हम पीछे नहीं हटेंगे।

1

पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के लाखों गरीब और जरूरतमंद लोगों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी योजना मनरेगा की शुरूआत की थी। लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार ने मनरेगा के तहत राज्यों का शेयर बढ़ा दिया। पहले केंद्र 90 फीसदी ग्रांट देता था, लेकिन भाजपा सरकार ने 90 की जगह ग्रांट 60 फीसदी कर दी और राज्यों को 40 फीसदी शेयर डालने के लिए कह दिया। 

जिससे राज्यों पर करोड़ों रुपए का खर्च बढ़ जाएगा। यह स्कीम प्रभावित होगी। साथ ही इसका नाम भी बदल दिया गया। इससे लाखों मनरेगा मजदूरों के रोजगार पर असर पड़ रहा है। इस स्कीम में किए गए बदलाव के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन चला रही है। 

Tags: punjab

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM