Punjab Weather Update : पंजाब में ठंड से दो लोगों की मौत, जानें आज का हाल
Punjab Weather Update : पंजाब में ठंड से दो लोगों की मौत, जानें आज का हाल
Published : Dec 15, 2023, 11:21 am IST
Updated : Dec 15, 2023, 11:22 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update Today news in hindi
Punjab Weather Update Today news in hindi

ठंड के कारण लोग काफी बीमार पड़ रहे है...

Punjab Weather Update : पंजाब में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. ठंड से बचने के लिए लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है. वहीं राज्य में ठंड से दो लोगों की मौत हो गई. फाजिल्का के गांव घोड़ेवाला में ठंड के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

इसी तरह डेरा बस्सी में ठंड से एक युवक की मौत हो गई। अगर गुरुवार की बात करें तो रोपड़ सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते दिनों कई जगहों पर कोहरा छाया रहा. लुधियाना का तापमान 6.8, पटियाला का 7.6, पठानकोट का 5.6, अमृतसर का 7 और बठिंडा का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

वहीं अगर आज (शुक्रवार) के ताजा रिपोर्ट की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब में कल के मुकाबले औसत न्यूनतम तापमान में -0.2  डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है. जो कि राज्य में सामान्य के करीब है. इस बीच राज्य में सबसे कम तापमान बठिंडा (4 .2   डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है.  वहीं राज्य में सबसे ज्यादा तापमान मोहाली में (8 . 8  डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है. राज्य में आज भी कई जगहों पर घमा कोहरा छाया हुआ है. वहीँ ठंड में बढोतरी  देखने को मिल रही है. 

ठंड के कारण लोग काफी बीमार पड़ रहे है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि जितना हो सके ठंड से बचने की कोशिश करें और काम होने पर ही घर से बाहर निकले। अपने आप को ढक कर रखें। 

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार 19 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। यह भी अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा. घने कोहरे के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो रही हैं.

(For more news apart from Punjab Weather UpdateNews in Hindi ', stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM