पाकिस्तान के ड्रोन से पंजाब में गिराई गईं पांच पिस्तौल, 91 गोलियां BSF ने कीं बरामद

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान के ड्रोन से पंजाब में गिराई गईं पांच पिस्तौल, 91 गोलियां BSF ने कीं बरामद
Published : Mar 24, 2023, 11:17 am IST
Updated : Mar 24, 2023, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
Five pistols dropped by Pakistan's drone in Punjab, 91 bullets recovered by BSF
Five pistols dropped by Pakistan's drone in Punjab, 91 bullets recovered by BSF

पैकेट में पांच ग्लॉक पिस्तौल, 10 मैगजीन और 91 गोलियां थीं।

गुरदासपुर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के ड्रोन से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पंजाब में गिराई गईं ऑस्ट्रिया निर्मित पांच ‘ग्लॉक’ पिस्तौल और 91 गोलियां शुक्रवार को बरामद कीं।गुरदासपुर सेक्टर के मेटला इलाके में देर रात करीब ढाई बजे हथियार और गोला-बारूद गिराए गए।

BSF  के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल के जवानों ने ‘‘घुसपैठ कर रहे’’ ड्रोन पर गोलीबारी की और बाद में इलाके की तलाशी के दौरान खेत से एक पैकेट बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पैकेट में पांच ग्लॉक पिस्तौल, 10 मैगजीन और 91 गोलियां थीं।

pp

विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि यह खेप सीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी अलगाववादी समूहों के लिए थी। ‘ग्लॉक’ एक ऐसी अर्ध-स्वचालित पिस्तौल होती है जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) जैसे आतंकवाद विरोधी बल और अन्य कमांडो दल करते हैं। यह ऑस्ट्रिया और अमेरिका में बनाई जाती हैं।

 

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM