खरगे, राहुल, केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जताया दुख

खबरे |

खबरे |

खड़गे, राहुल, केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जताया दुख
Published : Apr 26, 2023, 10:37 am IST
Updated : Apr 26, 2023, 10:44 am IST
SHARE ARTICLE
प्रकाश सिंह बादल का निधन (फाइल फोटो)
प्रकाश सिंह बादल का निधन (फाइल फोटो)

प्रकाश सिंह बादल (95) का मंगलवार को मोहाली में निधन हो गया। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। 

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विपक्ष के कई अन्य नेताओं ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक जताया और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया।

खड़गे  ने ट्वीट किया, "प्रकाश सिंह बादल जी भारतीय राजनीति के कद्दावर नेता थे। यद्यपि हमारे बीच वैचारिक मतभेद थे, उन्होंने अपनी सरलता और कार्यकर्ताओं के प्रति वफादारी के चलते पंजाब के लोगों में बहुत सम्मान अर्जित किया था। कई बार मुख्यमंत्री रहे। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।"

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का समाचार दुखद है। वह आजीवन भारत और पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता रहे।"

उन्होंने कहा, "श्री सुखबीर सिंह बादल समेत उनके सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की बेहद दुखद जानकारी मिली। वाहेगुरू जी उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं सुखबीर बादल जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं।"

जनता दल (यूनाइटेड ) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने ट्वीट किया, "देश के वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ, शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनके निधन से देश ने एक संघर्षशील नेता खो दिया है।" उन्होंने कहा, "ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिजनों के लिए दुःख सहने की शक्ति की कामना करता हूं।".

गौरतलब है कि  95 साल के सरदार प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal)  अब इस दुनिया में नहीं रहे. पंजाब (Punjab) के पांच बार के मुख्यमंत्री, सात दशकों से अधिक समय तक राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में एक विशाल व्यक्ति की तरह चलने वाले बादल का मंगलवार (25 अप्रैल) को मोहाली में निधन हो गया। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। 

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM