खबरे |

खबरे |

Punjab Weather: पंजाब में बारिश की संभावना, घने कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी
Published : Dec 29, 2025, 11:53 am IST
Updated : Dec 29, 2025, 11:53 am IST
SHARE ARTICLE
Moderate thunderstorms, light rain predicted in parts of Punjab
Moderate thunderstorms, light rain predicted in parts of Punjab

(IMD) के मुताबिक, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और पटियाला जैसे ज़्यादातर शहरों में घना कोहरा और ठंडी हवाएं जारी रहने की उम्मीद है।

Punjab Weather Update:पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने दिसंबर के अंत से जनवरी की शुरुआत तक घने कोहरे और शीतलहर की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और पटियाला सहित राज्य के अधिकांश शहरों में घना कोहरा छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है। IMD ने 31 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार आज पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर और मोहाली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और होशियारपुर के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन राज्य में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। पिछले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया।

(For more news apart from Moderate thunderstorms, light rain predicted in parts of Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM