उप्र : ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र : ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत
Published : Aug 1, 2023, 11:43 am IST
Updated : Aug 1, 2023, 11:43 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

रिजन दुर्घटना के बाद भागे ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा इलाके में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात पुरवा थाना क्षेत्र स्थित खरगीखेड़ा गांव के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में दोपहिया सवार सरवन (20), रमेश उर्फ ​​पप्पू (26) और अंकित (24) की मौके पर ही मौत हो गई। सिंह के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर पुलिसकर्मियों को मौके से शव नहीं उठाने दिए।

सिंह के अनुसार, परिजन दुर्घटना के बाद भागे ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। सिंह के मुताबिक, पुलिस में मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Location: India, Uttar Pradesh, Unnao

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM