उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा: अखिलेश यादव

खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा: अखिलेश यादव
Published : Jul 2, 2024, 1:28 pm IST
Updated : Jul 2, 2024, 1:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Even if I win all 80 Lok Sabha seats in Uttar Pradesh, I will not trust EVMs: Akhilesh Yadav
Even if I win all 80 Lok Sabha seats in Uttar Pradesh, I will not trust EVMs: Akhilesh Yadav

यादव ने कहा, ‘‘ईवीएम पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था, आज भी भरोसा नहीं है।

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाए तब भी उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भरोसा नहीं होगा।

उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि जब तक ईवीएम चुनाव की व्यवस्था से नहीं हटाई जाती, तब तक समाजवादी पार्टी इस मांग को लेकर अडिग रहेगी।

यादव ने कहा, ‘‘ईवीएम पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था, आज भी भरो सा नहीं है। मैं 80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी भरोसा नहीं होगा। मैंने चुनाव से पूर्व प्रचार के दौरान कहा था कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम हटाने का काम करेंगे। ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं, और न ही खत्म हुआ है। जब तक ईवीएम नहीं हटेगी, तब तक हम समाजवादी लोग इसको (हटाने की मांग) लेकर अडिग रहेंगे।’’

इस लोकसभा चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश में 37 संसदीय सीट जीतकर अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रदर्शन किया है। उसकी सहयोगी कांग्रेस ने राज्य में छह लोकसभा सीट जीतीं।

(For more news apart from Even if I win all 80 Lok Sabha seats in Uttar Pradesh, I will not trust EVMs: Akhilesh Yadav, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM