देवरिया हत्याकांड पर एक्शन, मामले में 16 लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

देवरिया हत्याकांड पर एक्शन, मामले में 16 लोग गिरफ्तार
Published : Oct 3, 2023, 6:04 pm IST
Updated : Oct 3, 2023, 6:04 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए .

देवरिया (उप्र) : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार को हुए खूनी खेल ने सभी को झकझोर कर रख दिया. जिले में रुद्रपुर इलाके में दो पक्षों के बीच हुए  विवाद में एक ही परिवार के 5 लोगों कुल 6 लोगों  की हत्या कर दी गई.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए .

वहीं अब पुलिस ने हिंसा की घटना के सिलसिले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव की सोमवार को उनके प्रतिद्वंद्वी सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने के बाद यादव के समर्थकों ने दुबे और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान दुबे और उनकी पत्नी और तीन बच्चों सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस वारदात में दुबे का आठ वर्षीय बेटा अनमोल घायल हो गया। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही अस्पताल में उससे मुलाकात करके उसका हालचाल लिया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जिलाजीत सिंह ने कहा कि दुबे और उनके परिवार के चार सदस्यों का सोमवार शाम को रामपुर कारखाना इलाके में पटनवा पुल के पास अंतिम संस्कार किया गया, जबकि यादव की अंत्येष्टि सरयू नदी के पास की गई। उन्होंने कहा कि दुबे की बड़ी बेटी शोभिता द्विवेदी द्वारा 27 नामजद और 50 अज्ञात सहित 77 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के अलावा अन्य धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।.

पुलिस क्षेत्राधिकारी जिलाजीत सिंह ने बताया कि प्रेम चंद यादव पक्ष की ओर से अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है। रुद्रपुर के उप जिलाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि यादव ने सरकारी जमीन पर अपना घर बनाया है। अगर यह बात सच पाई गई तो इसे तोड़ा जा सकता है।

देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा था कि दो समूहों के बीच विवाद के बाद घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने सोमवार को कहा, ''घटना के पीछे का कारण गांव के दो परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा भूमि विवाद बताया गया है। सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने अपनी जमीन प्रेम चंद यादव को बेच दी थी और मामला सात साल पहले सुलझ गया था,'' विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने भी घटना स्थल का दौरा किया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM