उप्र: अवैध रूप से चल रही कपड़ा रंगाई की पांच इकाइयां की गईं बंद

खबरे |

खबरे |

उप्र: अवैध रूप से चल रही कपड़ा रंगाई की पांच इकाइयां की गईं बंद
Published : Jan 4, 2023, 12:03 pm IST
Updated : Jan 4, 2023, 12:03 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Five illegal textile dyeing units closed
UP: Five illegal textile dyeing units closed

सूचना के आधार पर प्रदूषण विभाग की टीम ने वहां पर छापा मारा और पाया कि पांच इकाई अवैध तरीके से संचालित की जा रही हैं,इन इकाइयों से निकलने वाले...

नोएडा (उप्र ):  क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गढी शाहपुर गांव में अवैध रूप से चल रही कपड़े रंगाई की पांच इकाइयों को बंद कर दिया है। प्रदूषण विभाग ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम को पत्र लिखकर इन इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए कहा है।

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रदूषण विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर 131 स्थित गढी शाहपुर गांव में कपड़ों की रंगाई करने वाली पांच इकाइयां अवैध रूप से चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर प्रदूषण विभाग की टीम ने वहां पर छापा मारा और पाया कि पांच इकाई अवैध तरीके से संचालित की जा रही हैं,इन इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित पानी को बिना शोधित किए गांव की नालियों में बहाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इन इकाइयों को सील कर दिया गया।

प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि विभाग लगातार अवैध रूप से चल रही इकाइयों पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ और इकाइयां चिह्नित हैं जल्द ही उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

वही बंद की गई इकाइयों से जुड़े लोगों का कहना है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा में हजारों की संख्या में अवैध रूप से ऐसी इकाइयां चल रही रही है और प्रदूषण विभाग को इसकी जानकारी है

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM