UP News: बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! रिक्शे के पीछे रस्सी से बांधकर ले जा रहे थे स्कूल, हरकत में आया परिवहन विभाग

खबरे |

खबरे |

UP News: बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! रिक्शे के पीछे रस्सी से बांधकर ले जा रहे थे स्कूल, हरकत में आया परिवहन विभाग
Published : Apr 4, 2024, 1:44 pm IST
Updated : Apr 4, 2024, 1:44 pm IST
SHARE ARTICLE
 School Children Tied With Rope In E rickshaw at UP's Amroha Video Viral
School Children Tied With Rope In E rickshaw at UP's Amroha Video Viral

वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर लंबी बहस छेड़ दी है.

UP News: यूपी के अमरोहा में स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा के पीछे रस्सी से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने देश के शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग की पोल खोल दी है.  यह वीडियो सोमवार 1 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद  परिवहन विभाग हरकत में आया और ई-रिक्शा का चालान काटा. वायरल वीडियो अमरोहा के अतरासी रोड का है, जिसमें स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा के पीछे रस्सी से बांधकर स्कूल ले जाया जा रहा है. वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर लंबी बहस छेड़ दी है.

दरअसल, सड़क सुरक्षा समिति की टीम ने स्कूली बच्चों को एक ई-रिक्शा में सवार देखा, जिसमें दर्जनों स्कूली बच्चों को असुरक्षित तरीके से ले जाया जा रहा था. समिति सदस्य ने जब ई-रिक्शा को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने दौड़कर ई-रिक्शा को रोका और उसका वीडियो बनाया. ई-रिक्शा में पीछे जुगारू सीट बनाकर बच्चों को रस्सी से बांध दिया गया था।

CM Arvind Kejriwal News: CM केजरीवाल का जेल से AAP विधायकों के नाम सदेंश, कहा, 'अपने इलाके का दौरा करें'

पकड़े जाने के बाद ई-रिक्शा चालक ने कहा कि रिक्शा उसके चाचा का है और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है. इसके बाद सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग हरकत में आया और ई-रिक्शा का 8200 रुपये का चालान काट दिया. साथ ही हिदायत दी गई कि बच्चों की जिंदगी से इस तरह खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए.

(For more news apart from  School Children Tied With Rope In E rickshaw at UP's Amroha Video Viral, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: up news

Location: India, Uttar Pradesh, Amroha

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM