Hathras Satsang Stampede: हाथरस भगदड़ मामले में 6 लोग गिरफ्तार, बाबा अभी भी फरार

खबरे |

खबरे |

Hathras Satsang Stampede: हाथरस भगदड़ मामले में 6 लोग गिरफ्तार, बाबा अभी भी फरार
Published : Jul 4, 2024, 5:18 pm IST
Updated : Jul 6, 2024, 11:22 am IST
SHARE ARTICLE
6 people arrested in Hathras stampede case news in hindi
6 people arrested in Hathras stampede case news in hindi

पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है

Hathras Satsang Stampede News: यूपी के हाथरस में भगदड़ मामले के तीसरे दिन यानी आज 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया. आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.

गिरफ्तार आरोपियों में मैनपुरी के राम लड़ैते यादव, शिकोहाबाद के उपेन्द्र यादव, हाथरस के मेद सिंह, मंजू यादव, मुकेश कुमार और मंजू देवी शामिल हैं। उन्हीं की देख-रेख में सत्संग चल रहा था।

वहीं पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. वह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. इसके साथ ही सत्संग के बाद मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है. इनमें 113 महिलाएं, 7 बच्चे और 3 पुरुष शामिल हैं।

इधर, पुलिस ने एटा, हाथरस और मैनपुरी से 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. इन सभी का संबंध भोले बाबा से है। उनसे पूछताछ कर रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- हादसे के लिए प्रशासन और राज्य सरकार जिम्मेदार. कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस आएंगे. वे अस्पताल में भर्ती और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे.

हादसे के 48 घंटे बाद भी पुलिस नारायण साकार हरि उर्फ ​​भोले बाबा तक नहीं पहुंच सकी है. पुलिस ने मैनपुरी, ग्वालियर, कानपुर और हाथरस समेत 8 जगहों पर छापेमारी की है.

(For more news apart from 6 people arrested in Hathras stampede case news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM