उप्र : बाराबंकी में बहुमंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल
उप्र : बाराबंकी में बहुमंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल
Published : Sep 4, 2023, 10:36 am IST
Updated : Sep 4, 2023, 10:36 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

बाराबंकी जिले के फतेहपुर कस्बे में तड़के लगभग 3.17 बजे तीन मंजिला एक मकान अचानक ढह गया और उसके मलबे में 15 लोग दब गए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर खाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत के ढह जाने से उसके मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मलबे में अभी तीन और लोगों के दबे होने की खबर है और उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि बाराबंकी जिले के फतेहपुर कस्बे में तड़के लगभग 3.17 बजे तीन मंजिला एक मकान अचानक ढह गया और उसके मलबे में 15 लोग दब गए।  मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 12 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रोशनी बानो (22) और हकीमुद्दीन (28) की मौत हो गई।

 हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि मलबे में दबे तीन अन्य लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इमारत के मालिक की पहचान हाशिम के रूप में हुई है। 

CM योगी ने जताया शोक 

लखनऊ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए, अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM