उप्र : महिला ने बस में दिया बच्‍चे को जन्‍म , दोनों स्वस्थ

खबरे |

खबरे |

उप्र : महिला ने बस में दिया बच्‍चे को जन्‍म , दोनों स्वस्थ
Published : Dec 5, 2022, 11:08 am IST
Updated : Dec 5, 2022, 11:08 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Woman gives birth to child in bus, both healthy
UP: Woman gives birth to child in bus, both healthy

मां और बच्चे को बुलंदशहर जिले में खुर्जा देहात इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर (उप्र) :  दिल्ली से उत्तर प्रदेश के छिबरामऊ जा रही एक रोडवेज बस में गर्भवती महिला ने एक बच्‍चे को जन्‍म दिया, जच्‍चा-बच्‍चा दोनों स्वस्थ हैं।

मां और बच्चे को बुलंदशहर जिले में खुर्जा देहात इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BulandshahrBulandshahr

सूत्रों ने बताया कि हापुड़ डिपो की रोडवेज बस रविवार को दिल्ली से छिबरामऊ के लिए रवाना हुई थी। बुलंदशहर से थोड़ा आगे बढ़ने पर बस में सवार एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने कुछ देर बाद बस में ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद चालक बस को खुर्जा देहात इलाके के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां मां और बच्चे को भर्ती कराया गया।

बस में बच्चे को जन्म देने वाली महिला के पति सोमेश कुमार ने बताया कि वे अपने गांव जाने के लिए दिल्ली से बस में बैठे थे, लेकिन रास्ते में उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने बस में ही बच्‍चे को जन्‍म दे दिया। सोमेश ने कहा, ‘‘ बस चालक और परिचालक ने बहुत मदद की। पत्नी और बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों स्वस्थ हैं।’’

बस के परिचालक आलोक कुमार ने बताया कि बुलंदशहर पार करते ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने बस में ही बच्चे को जन्म दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM