बलिया : विवाहिता ने की फांसी लगाकर खुदकुशी, पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

खबरे |

खबरे |

बलिया : विवाहिता ने की फांसी लगाकर खुदकुशी, पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Published : Aug 6, 2023, 5:15 pm IST
Updated : Aug 6, 2023, 5:15 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बलिया (उप्र): बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपूत नेवरी मोहल्ले में कथित तौर पर मायके जाने से रोकने से क्षुब्ध 22 वर्षीय एक विवाहिता ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में उसके पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की सुबह निशा नामक विवाहिता ने ससुराल के एक कमरे में साड़ी को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूत्रों ने बताया कि निशा अपने पति नौसेना कर्मी अमित वर्मा के ड्यूटी पर चले जाने के बाद से मायके जाना चाहती थी, लेकिन उसके ससुराल के लोग उसकी फौरन विदाई के लिए कथित रूप से तैयार नहीं थे। वे मुहूर्त देखकर विदाई करने को कह रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में निशा के पिता ध्रुव प्रसाद वर्मा की तहरीर पर मृतका के पति अमित वर्मा, सास और ससुर सहित छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूत्रों ने बताया कि जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के ध्रुव प्रसाद वर्मा की पुत्री निशा का विवाह पिछले साल दो दिसम्बर को हुआ था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM