Fraud Case: मुंबई अपराध शाखा का अधिकारी बनकर की लाखों की ठगी

खबरे |

खबरे |

Fraud Case: मुंबई अपराध शाखा का अधिकारी बनकर की लाखों की ठगी
Published : Feb 7, 2023, 4:06 pm IST
Updated : Feb 7, 2023, 4:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Fraud Case: Fraud of lakhs by becoming an officer of Mumbai crime branch
Fraud Case: Fraud of lakhs by becoming an officer of Mumbai crime branch

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नोएडा(उप्र) : गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर 62 में रहने वाले एक व्यक्ति से मुंबई अपराध शाखा का अधिकारी बनकर अज्ञात साइबर ठगों द्वारा कथित तौर पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नोएडा स्थित साइबर अपराध थाना की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि नोएडा सेक्टर 62 के रजत विहार में रहने वाले रिचर्ड मार्टिन ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया आया।

तहरीर के अनुसार मार्टिन को फोन करने वाले ने खुद को मुंबई अपराध शाखा का अधिकारी बताया और कहा कि उनका एक पार्सल मिला है, जो संदिग्ध है और जांच में पता चला है कि व धन शोधन के धंधे में संलिप्त हैं। आरोपी ने मार्टिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही।

यादव ने शिकायत के हवाले से बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि जेल जाने से बचना है तो कुछ रुपये खाते में डालने होंगे जिसके बाद भयभीत पीड़ित ने एक खाते में 9,55,145 रुपये हस्तांतरित किए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

मुक्तसर साहिब के मशहूर होटल में हुआ बड़ा हंगामा

27 Apr 2025 5:02 PM

पटियाला 'अपहरणकर्ता' मुठभेड़ मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाया पुलिस द्वारा जसप्रीत की हत्या का आरोप 

26 Apr 2025 6:38 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM