अमेठी, रायबरेली कांग्रेस परिवार के साथ था और रहेगा : अजय राय

खबरे |

खबरे |

अमेठी, रायबरेली कांग्रेस परिवार के साथ था और रहेगा : अजय राय
Published : Sep 7, 2023, 10:55 am IST
Updated : Sep 7, 2023, 10:55 am IST
SHARE ARTICLE
Ajay Rai
Ajay Rai

राय बुधवार शाम को यहां जन्माष्टमी उत्सव में भाग लेने आए थे।

रायबरेली (उप्र): कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी, रायबरेली सहित राज्य से लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने की बात भूल जानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने की भाजपा की योजना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राय ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के बारे में भूल जाना चाहिए, अमेठी, रायबरेली के बारे में भी भूल जाना चाहिए। यहां के लोग हमेशा गांधी परिवार के साथ खड़े रहे हैं और हमेशा गांधी परिवार के साथ खड़े रहेंगे।’’

राय बुधवार शाम को यहां जन्माष्टमी उत्सव में भाग लेने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा को पहले अपने मंत्री के घर पर नजर डालने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “देखिए उसके ही मंत्री कौशल किशोर के घर में (क्या हो रहा है), वहां जुआ चल रहा है, मंत्री के घर पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हो रही है।’’

राय ने यह भी दावा किया कि अमेठी से मौजूदा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी में जमानत जब्त होने वाली है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके पारिवारिक गढ़ अमेठी में हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

राय ने दावा किया कि कांग्रेस 2024 के चुनाव में निश्चित रूप से पूरे देश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, "आप देखेंगे कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।".

राय ने कहा कि रायबरेली के लोगों के साथ उनके (राहुल गांधी के) पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा, "हमारी नेता सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उनके क्षेत्र में आया हूं और उनके मजबूत सैनिकों से मिलने का मौका मिला है। हम पार्टी की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।’’  ‘इंडिया’ और भारत के विवाद पर राय ने कहा, ''विपक्षी गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ होने से वे परेशान हैं।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

मुक्तसर साहिब के मशहूर होटल में हुआ बड़ा हंगामा

27 Apr 2025 5:02 PM

पटियाला 'अपहरणकर्ता' मुठभेड़ मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाया पुलिस द्वारा जसप्रीत की हत्या का आरोप 

26 Apr 2025 6:38 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM