उत्तर प्रदेश : धोखाधड़ी के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश : धोखाधड़ी के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार
Published : Dec 7, 2022, 10:46 am IST
Updated : Dec 7, 2022, 10:46 am IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh: Chinese national arrested on charges of cheating
Uttar Pradesh: Chinese national arrested on charges of cheating

वर्ष 2021 में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चीनी नागरिक ही हाओमीन व अन्य लोगों ने उससे करीब 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।

नोएडा : उत्तर प्रदेश के दादरी क्षेत्र में 1.25 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार एक चीनी नागरिक को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चीनी नागरिक ही हाओमीन व अन्य लोगों ने उससे करीब 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।

शिकायतकर्ता मोहम्मद अनस के अनुसार, उसे हाओमीन और अन्य चार आरोपियों ने अप्रैल 2020 में उन्हें काम पर रखा था, जिन्होंने बताया था कि वे एक निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी का काम करते हैं।

अनस ने आरोप लगाया, ‘‘मुझे ग्रेटर नोएडा में उनकी कंपनी साइट पर 2020 में वाटर पंप प्लांट लगाने के लिए काम पर रखा गया था। जबकि कुल बिल राशि लगभग 1.40 करोड़ रुपये तय की गई थी, भुगतान शुरू में किस्त में किया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद भुगतान बंद कर दिया गया।’’

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी चीनी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी किया गया था।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM