Uttar Pradesh News: विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे CM योगी, रामलला का लिया आशिर्वाद

खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh News: विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे CM योगी, रामलला का लिया आशिर्वाद
Published : Feb 11, 2024, 3:46 pm IST
Updated : Feb 11, 2024, 3:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh News: CM Yogi Reached Ayodhya With State Mlas
Uttar Pradesh News: CM Yogi Reached Ayodhya With State Mlas

सपा विधायकों ने इस पूरे कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी

Uttar Pradesh CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक बार एक बार फिर राम लला के दर्शनों के लिए पहुंचे। बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों के साथ रामलला के दर्शन किए। विधायकों में बीजेपी के अलावा कांग्रेस और निर्दलीय विधायक भी उनके साथ शामिल रहे। जानकारी के मुताबिक सुबह लखनऊ से लग्जरी बसों से उत्तर प्रदेश के विधायक अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। वहीं करीब 12 बजे अयोध्या पहुंचे विधायकों ने रामलला के दर्शन किए।

सीएम योगी के साथ कई विधायक पहुंचे राम दरबार 

जानकारी के मुताबिक रामलला के दरबार में विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना निषाद सहित भाजपा के तमाम विधायकों के अलावा रालोद के 9 विधायक, सुभासपा के सभी 6 विधायक, निषाद पार्टी के सभी 11 विधायकों के साथ अपना दल एस के सभी 6 विधायक और कांग्रेस के विधायक भी मौजूद रहे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अध्यक्ष राजा भैया भी विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। वहीं सपा विधायकों ने इस पूरे कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी है।

वहीं अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी रामलला के दर्शन किए, वहीं इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढांचा खड़ा था, जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था। मैं उस समय यहां पर आया था जब 1990 में यहां गोली चली थी। मैं उस समय यहां पर आया था जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ"

(For more news apart from Uttar Pradesh News: CM Yogi Reached Ayodhya With State Mlas News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: ram mandir

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM