Uttar Pradesh News: घनी आबादी वाले इलाके में घुसा बाघ, इलाके में अफरा-तफरी

खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh News: घनी आबादी वाले इलाके में घुसा बाघ, इलाके में अफरा-तफरी
Published : Jan 12, 2024, 10:50 am IST
Updated : Jan 12, 2024, 10:50 am IST
SHARE ARTICLE
 Tiger entered densely populated area, chaos in the area (file photo)
Tiger entered densely populated area, chaos in the area (file photo)

वह पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र से आया है। ऐसी संभावना है कि वह अपना रास्ता भटक गया है। 

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व से बृहस्पतिवार को एक बाघ निकलकर शहर के आबादी वाले इलाके में पहुंच गया जिसकी वजह से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाघ के आबादी वाले इलाके में घूमने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। .

उप मंडलीय अधिकारी (सामाजिक वानिकी) अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि यह बाघ देर शाम शहर से सटे बीसलपुर रोड स्थित रूप पुर कृपा गांव में देखा गया। वह पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र से आया है। ऐसी संभावना है कि वह अपना रास्ता भटक गया है। 

ये भी पढ़ें: Punjab Weather Update: पंजाब में 15 जनवरी तक नहीं बदलेगा मौसम, कोहरे और ठंड का कहर रहेगा जारी

उन्होंने बताया कि जब इसकी घेराबंदी की गई तो वह पूरनपुर मार्ग पर जेपी बारात घर और नवरंग पेट्रोल पंप के पीछे खाली मैदान में पहुंच गया। वन विभाग की टीम के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बाघ को देखकर मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। हर कोई बाघ को कैमरे में कैद करने की कोशिश करता नजर आया। 

श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल यह बताना संभव नहीं है कि बाघ नर है या मादा और उसकी उम्र क्या है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम निगरानी कर रही हैं और पुलिस भी सतर्क है।

(For more news apart from Uttar Pradesh News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

मुक्तसर साहिब के मशहूर होटल में हुआ बड़ा हंगामा

27 Apr 2025 5:02 PM

पटियाला 'अपहरणकर्ता' मुठभेड़ मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाया पुलिस द्वारा जसप्रीत की हत्या का आरोप 

26 Apr 2025 6:38 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM