उप्र: बरेली में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

खबरे |

खबरे |

उप्र: बरेली में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
Published : Dec 12, 2022, 12:46 pm IST
Updated : Dec 12, 2022, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Rape of seven-year-old girl in Bareilly, accused absconding
UP: Rape of seven-year-old girl in Bareilly, accused absconding

पुलिस के पास दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बच्ची ने घबराकर चिल्लाना शुरू किया और जब उसके रिश्तेदार आवाज सुनकर छत पर पहुंचे, तो आरोपी मौके से फरार...

बरेली (उत्तर प्रदेश)  : बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में एक चिकित्सक की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि शहर में रहने वाले चिकित्सक की बच्ची दो दिन पहले अपने परिवार के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में गई थी। बच्ची के पिता का शहर में ही एक क्लीनिक है।

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उनकी बेटी रविवार दोपहर गली में खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला शाहरुख (19) नाम का व्यक्ति वहां आया और उसने उनकी बेटी से एक दुकान से शैंपू लाकर देने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची जब शैंपू लेकर आई तो आरोपी उसे अपने घर की छत पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। 

पुलिस के पास दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बच्ची ने घबराकर चिल्लाना शुरू किया और जब उसके रिश्तेदार आवाज सुनकर छत पर पहुंचे, तो आरोपी शाहरूख मौके से फरार हो गया।

बच्ची के पिता को शाम को क्लीनिक से घर लौटने पर इस मामले की जानकारी मिली और उन्होंने इज्जतनगर थाने में रविवार देर रात शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी लिखाई।

भाटी ने बताया कि पीड़िता के परिजन के मुताबिक बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM