सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

खबरे |

खबरे |

सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Published : Sep 13, 2023, 12:51 pm IST
Updated : Sep 13, 2023, 12:56 pm IST
SHARE ARTICLE
SP MP Dimple Yadav
SP MP Dimple Yadav

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

बलिया (उप्र): सोशल नेटवर्किंग साइट ‘फेसबुक’ और ‘एक्स’ पर समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शिव नारायण वैस ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ और ‘फेसबुक’ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मनियर थाना क्षेत्र के दक्षिण पटखौली गांव के निवासी रामधनी राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने तीन और सात सितंबर के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट पर सपा सांसद डिंपल यादव व यादव जाति को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। इस पोस्ट को लेकर सपा समर्थको ने राजभर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वैस ने बताया कि इस मामले में मनियार के थाना प्रभारी मंतोश सिंह की शिकायत पर मंगलवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। डिंपल यादव मैनपुरी से सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM