उप्र : पिकअप वैन और डम्पर के बीच जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत, नौ जख्मी

खबरे |

खबरे |

कानपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप वैन और डम्पर के बीच जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत, नौ जख्मी
Published : Sep 14, 2023, 10:21 am IST
Updated : Sep 14, 2023, 11:04 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया.  

कानपुर (उप्र): उत्तर प्रेदश के कानपुर जिले के बिधनू क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.  मिली जानकारी के मुताबिक  एक पिकअप वैन और डम्पर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई.  इस हादसे में दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया.  

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिधनू थाना क्षेत्र में अफजलपुर मोड़ पर कानपुर से घाटमपुर की तरफ जा रही पिकअप वैन और सामने से आ रहे डम्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में वैन सवार सादिक (55), उसकी पत्नी शहनाज (45) के अलावा हाजरा (42) और गोलू (4) की मौत हो गई। दुर्घटना में नौ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई गई है।

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अंकिता शर्मा ने  न्यूज एजेंसी 'पीटीआई को बताया कि 11 लोगों को लेकर घाटमपुर जा रही पिकअप वैन के चालक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी दौरान सामने से आ रहे एक डम्पर से उसकी टक्कर हो गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। डम्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका वाहन भी जब्त कर लिया गया है।.

Location: India, Uttar Pradesh, Kanpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM